ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / महिला के ऊपर बोलने से पहले चार चिलम पीकर आए थे नीतीश,...

महिला के ऊपर बोलने से पहले चार चिलम पीकर आए थे नीतीश, बोलीं भागरथी देवी..पहले महिलाओं की इज्जत लौटा दीजिए तब माफी स्वीकारेंगे

08-Nov-2023 08:34 PM

By First Bihar

PATNA: पटना स्थित BJP प्रदेश कार्यालय में महिला विधायक और विधान पार्षद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान भाजपा की महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बीजेपी विधायक भागीरथी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था लेकिन उन्होंने सदन में गंदा काम किया। 


इस दौरान भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश पर नशा करने का आरोप लगाया। कहा कि केतना गंदा बात नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में बोला है उनके इस बयान से पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। महिला के ऊपर बोलने से पहले चार चिलम पीकर आए थे। हम यह मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।


भागीरथी देवी ने तेजस्वी यादव का बयान को भी हास्यास्पद बताया। कहा कि नीतीश और तेजस्वी ही सिर्फ पढ़ाई किये है और दुनियां में कोई नहीं पढ़ा हुआ है। इन लोगों को शर्म करना चाहिए। कहां सही बात निकल रहा है कहां गलत शब्द निकल रहा है यह इनकों पता ही नहीं चलता। आज अपने बयान पर नीतीश कुमार माफी मांग रहे हैं। 


नीतीश जी से हम यह मांग करेंगे कि वो पूरे महिला का इज्जत लौटा दीजिए उसके बाद हम माफी स्वीकारने के लिए तैयार होंगे। जब तक आप इस्तीफा नहीं देंगे तब तक महिलाएं आपको माफी नहीं देगी। इस तरह का गंदा-गंदा बात उनकों नहीं बोलना चाहिए। अब हम पूरे बिहार की महिलाओं के बीच नीतीश कुमार के इस बयान को रखेंगे और इस्तीफे की मांग करेंगे।