ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

हैवानियत ऐसी कि रूह कांप जाए: पहले महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी शराब की बोतल

11-Jul-2024 12:17 PM

By First Bihar

DESK: बदमाशों ने गैंगरेप की एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे किसी की भी रूह कांप जाएगी। ओडिशा के गंजाम जिले से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और जब उससे भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, खइरापल्ली गांव के पास चार बदमाशों ने पीड़ित महिला को घेर लिया और उसे जबरन उठाकर झील के पास ले गए। झील के पास ले जाने के बाद बदमाशों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने महिला के गुप्तांग में शराब की बोतल डाल दी और वहां से फरार हो गए।


आसपास से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी कविसूर्यनगर पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेसुध हुई महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।