ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / महिला के साथ छेड़खानी करने वाले अधेड़ को पंचायत ने सुनायी सजा, पहले...

महिला के साथ छेड़खानी करने वाले अधेड़ को पंचायत ने सुनायी सजा, पहले भरी सभा में थूक चटवाया, फिर उठक बैठक कराया

09-Apr-2022 07:45 PM

LAKHISARAI: महिला से छेड़खानी के आरोप में एक अधेड़ को पंचायत ने भरी सभा में थूक चटवाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो बिहार के लखीसराय जिले का बताया जा रहा है।


घटना बड़हिया प्रखंड के एजनीघाट पंचायत स्थित गांव का है जहां एक घर में जबरन अधेड़ घुस गया और घर की महिला के साथ गंदा काम करने की कोशिश करने लगा। तभी महिला ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। 


महिला द्वारा शोर मचाए जाने के बाद अधेड़ वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। भागने के दौरान आरोपी अपना लूंगी और टॉर्च वहीं छोड़ गया।  महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद गांव वालों को जब इसकी जानकारी मिली तब इसे लेकर पंचायत बुलाई गयी जिसमें सरपंच और पंच भी शामिल हुए। इस पंचायत में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पीड़ित पक्ष ने अपनी बात रखी और आरोपी को सजा दिए जाने की अपील की।


दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सरपंच और पंच ने यह फैसला लिया कि आरोपित व्यक्ति 5 बार कान पकड़ कर उठक बैठक करेगा और थूक चाटेगा। पंचायत में लिए गये फैसले के तहत आरोपी से भरी सभा में थूक चटवाया गया। वही पीड़िता को 25 हजार 51 हजार रुपये देने का निर्देश आरोपी को दिया गया।