मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
31-Dec-2022 01:24 PM
SAHARSA: खबर सहरसा की है, जहां एक शराबी ने घर में घुसकर महिला से रेप करने की कोशिश की है। घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। जिस वक्त शराब महिला के घर में घुसा उसके हाथ में हथियार भी था। अचानक घर में शख्स को हथियार के साथ देख महिला सहम गई। उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। फिर क्या था ! स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक बनमा ईंटहरी ओपी क्षेत्र के मुंदीचक का रहने वाला प्रमोद यादव है। बताया जा रहा है कि वह प्राइवेट स्कूल का गार्ड है। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ महिला देर रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही था। अचानक शराबी हथियार लिए कमरे में घुस गया और महिला के साथ गंदा काम करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला ने रेप की कोशिश से जुड़ा मामला दर्ज कराया है। युवक से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।