ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

महिला कार्यकर्ता पर भड़क गये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सुरक्षा कर्मी से कहा...बाहर करो इसे..पागल हो गई है

महिला कार्यकर्ता पर भड़क गये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सुरक्षा कर्मी से कहा...बाहर करो इसे..पागल हो गई है

21-Feb-2024 04:26 PM

By First Bihar

DESK: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिख रहे हैं। जो अपने सुरक्षा कर्मी को आदेश दे रहे हैं कि इस महिला को गेट से बाहर करो..पागल हो गयी है।


बताया जाया है कि यह वायरल वीडियो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनसे मिलने के लिए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता डॉ. लीना शर्मा पहुंचती है। लेकिन महिला को देखते ही दिग्विजय सिंह भड़क जाते हैं और महिला को पागल करते हुए अपने सुरक्षा कर्मियों को इसे गेट से बाहर निकालने का आदेश देते हैं। 


जिसके बाद दो सुरक्षा कर्मी महिला को बाहर जाने को कहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ग्वालियर के चंबल दौरे पर हैं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।  


दरअसल दिग्विजय सिंह बुधवार को ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर हैं। इस दौरान बुधवार को जब वे कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। तभी कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता डॉ. लीना शर्मा भी उनसे मिलने पहुंच गयीं। लेकिन महिला पर नजर पड़ते ही दिग्विजय सिंह गुस्सा हो गये और सुरक्षा कर्मियों से कहने लगे कि इस पागल महिला को बाहर निकालो। 


जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को गेट से बाहर निकाला. जहां मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता डॉ. लीना शर्मा ने कहा कि कुछ लोग हल्के में ले लेते हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पकड़ा है। दिग्विजय सिंह से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं तो उनसे मुलाकात करने पहुंची थी लेकिन उन्होंने जाने को कह दिया। खैर कोई बात नहीं बाद में मुलाकात कर लूंगी।