ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

महिला दोस्त कर रही फौजी को ब्लैकमेल, साथ छोड़ने पर झूठे केस में फंसाने की दे रही धमकी, फौजी की पत्नी ने मदद की लगायी गुहार

05-Sep-2021 06:31 PM

DESK: अपने पति के लिए एक महिला मदद की गुहार लगा रही है। इनके पति पहले अंबाला में पोस्टेड थे अब दानापुर कैंट में तबादला हो गया है। यह महिला पति के तबादले को लेकर परेशान नहीं है बल्कि महिला की परेशानी की वजह आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। 


अंबाला में पोस्टिंग के दौरान वहां की एक महिला से इनके पति की दोस्ती हो गयी थी। पटना के रहने वाले पवन और अंबाला की रहने वाली मीनाक्षी के बीच बातचीत और मिलना जुलना शुरू हो गया। फौजी तीन बच्चों के पिता हैं। इसके बावजूद अंबाला की महिला फौजी के साथ उसके घर में ही रहने लगी। 


जब फौजी का तबादला दानापुर कैंट में हो गया तब अंबाला की रहने वाली महिला भी दानापुर आ गयी और उसके साथ रहने लगी। अब यह मामला पूरी तरह से उलझता दिख रहा है। फौजी की पत्नी का कहना कि महिला उसके पति को ब्लैकमेल कर रही है। फौजी की पत्नी का यह भी कहना है कि अंबाला से आई महिला साथ छोड़ने पर झूठे मुकदमें में फंसाने और नौकरी से निकलवाने तक की बात कह रही है। अब फौजी की पत्नी पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। 


फौजी की पत्नी अंजू देवी ने इस बात की शिकायत पुलिस से की है। अंजू ने पुलिस को बताया कि 2012 में लई गांव के निवासी पवन कुमार से उनकी शादी हुई थी। शादी के वक्त पवन फौज में नौकरी कर रहे थे। पवन और अंजू के 8 साल, 7 साल और 4 साल के तीन बच्चे भी हैं। उनका पारिवारिक जीवन अच्छे से चल रहा था।


जब 2020 में उनकी पोस्टिंग अंबाला में हुई तब अंजू के जीवन में भूचाल आ गया। अंबाला में पोस्टिंग के दौरान उनके पति की मुलाकात मीनाक्षी नाम की महिला से हुई फिर दोनों नजदीक आते गये। जाल बिछाकर महिला ने पवन को अपने जाल में फंसा लिया। अंजू देवी का आरोप है कि इस महिला द्वारा साजिश के तहत पति को फंसाया गया है। अब वो पति की चल-अचल संपत्ति ठगने का जाल बिछा रही है।


अंजू देवी का आरोप है कि घर से दूर पति के अकेले रहने का दूसरी महिला मीनाक्षी ने खूब फायदा उठाया। अब उसने मेरे पति को ब्लैकमेल करना और धमकाना शुरू कर दिया है। वो साफ तौर पर कहती है कि उसकी शर्तों पर नहीं चले तो फर्जी केस में फंसवा कर सेना की नौकरी से बाहर करवा दूंगी।


इस बात का डर दिखाकर महिला पवन के साथ जबरन रहने लगी। वर्तमान में भी वो महिला मेरे पति के साथ दानापुर में रह रही है। पति का ट्रांसफर दानापुर कैंट हो चुका है। पति चाहकर भी उससे अलग नहीं हो पा रहे हैं। इस प्रकरण के सामने आने के बाद से बच्चों को लेकर अंजू अपने मायके में रह रही है। 


पटना महिला हेल्पलाइन में इस मामले की पहली काउंसलिंग हुई है। पति-पत्नी को बुलाया गया था। दोनों पक्षों की बातो को सुना गया। पहली कांउसलिंग बेनतीजा रही। अब इस मामले में दूसरी तारीख मिलेगी। फिर इस समस्या का हल निकालने की कोशिश की जाएगी। अंजू अब पुलिस से अपने पति के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।