ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / महिला डॉक्टर ने की सरेआम फायरिंग, Reel बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर;...

महिला डॉक्टर ने की सरेआम फायरिंग, Reel बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर; वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

10-Nov-2024 02:12 PM

By First Bihar

DESK: सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर का फायरिंग करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिला डॉक्टर ने फायरिंग का रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने महिला के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है।


दरअसल, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर आंचल ढींगरा दिवाली के दिन अपने फार्म हाउस पर खड़ी थार के पास पिस्टल से हवा में पांच राउंड फायरिंग की। डॉक्टर आंचल ढींगरा ने इसका रील बनाकर खुद वीडियो साझा किया। वीडियो वायरल होते ही रूद्रपुर कोतवाली थाना में महिला डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।


वायरल हो रहे वीडियो में महिला डॉक्टर आंचल ढींगरा सरेआम फायरिंग करती दिख रही है। इस मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है हालांकि महिला डॉक्टर के खिलाफ एक्शन में हो रही देरी से अब लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह मामला किसी आम इंसान का होता तो पुलिस अबतक उसे सलाखो के पीछे धकेल चुकी होती।


लोगों का कहना है कि मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से डर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवी नहीं होने से इलाके के लोगों में गहरी नाराजगी है। अब सभी की नजर पुलिस के अगले कदम पर टीकी है कि वह क्या एक्शन लेती है?