Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
08-Mar-2021 11:21 AM
PATNA : अगर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बिहार विधानसभा का नजारा भी बदला बदला नजर आया. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले महिला अधिकारों के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष की महिला विधायक एकजुट नजर आई और पोर्टिको से लेकर विधानसभा तक आरक्षण का कोटा बढ़ाकर 50 वर्ष करने की मांग रखी तो वहीं दूसरी तरफ सदन में महिला विधायकों के सवालों को विधानसभा अध्यक्ष ने तरजीह दी.
बिहार विधानसभा में आज पहले से सूचीबद्ध विधायकों के सवालों के रोटेशन में बदलाव किया गया. सदन की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की घोषणा की कि महिला विधायकों के सवालों को आज सदन में लिया जाए. अनुसूचित प्रश्न के बाद महिला विधायकों का प्रश्न सदन में लिया गया इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवालों और गृह विभाग से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री विजेंद्र यादव ने विपक्ष के पुरुष विधायकों पर चुटकी भी ली. एक सवाल के जवाब देते हुए मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि आज महिला दिवस है तो यह सब तो करना पड़ेगा. इस पर जब सभी सदस्य हंसने लगे तो मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि अब मर्द दिवस के बारे में भी सोचना पड़ेगा, इस पर पूरा सदन हंसने लगा.
मंत्री लगातार महिला विधायकों के सवालों का जबाब दे रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि मर्द दिवस भी होना चाहिए.तभी नंद किशोर यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि महोदय आज गृह विभाग से ही महिलाएं सवाल क्यों कर रही हैं.इसके बाद उन्होंने कहा कि नारी हैं तो हम हैं. इस पर बिजेंद्र यादव ने कहा कि आप तो नारी विहीन हैं. इस पर एक बार फिर पूरे सदन में हंसी गूंजने लगा.