कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
08-Mar-2021 11:53 AM
PATNA : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. दरअसल दोनों के बीच टक्कर बिहार विधानसभा में नजर आई. लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है और वह विधानसभा के सदस्य भी नहीं है लेकिन इसके बावजूद आज सदन में उनकी खूब चर्चा हुई. आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी ने बिहार में महिलाओं को आवाज देने के लिए लालू प्रसाद यादव को याद किया.
तो वहीं जेडीयू की महिला विधायक शालिनी मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि भले ही देश को आजादी सन 1947 में मिली हो लेकिन बिहार में महिलाओं को आजादी साल 2005 में तब मिली जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने. उधर बीजेपी की महिला विधायक भागीरथी देवी ने भी नीतीश कुमार की खूब प्रशंसा की. लालू यादव की तारीफ करने वाली महिला विधायक को जवाब देते हुए भागीरथी देवी ने कहा कि वह किसी दूसरे का नाम नहीं लेना चाहती लेकिन सबको पता है कि पहले घर से बहू बेटियां बाहर नहीं निकल पाती थी.
सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला विधायकों के बीच इस भाषणबाजी को विधानसभा में बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देखते रहे. उनके चेहरे पर मुस्कान भी रही लेकिन मास्क में चेहरा छिपा होने के कारण इसे सीधे तौर पर देखा नहीं जा सका. महिला दिवस के मौके पर आज विधानसभा में महिला विधायकों को बोलने का तो मौका मिला जब कभी कोई महिला विधायक सदन में अपनी राय रखने के लिए खड़ी हुई विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका दिया.