Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें.... Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम Purnea News: विद्या विहार आवासीय विद्यालय के एथलेटिक्स मीट 2025–26 का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी
22-Jun-2021 09:15 AM
PATNA : महिला दरोगा से दुष्कर्म का आरोपी हवलदार पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया है। पुलिस हवलदार की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक वह पकड़ से बाहर है। महिला दारोगा के साथ रेप के आरोपी राकेश कुमार सिंह का ठिकाना कॉटिल्या नगर में था पुलिस ने वहां छापेमारी भी की लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बार-बार हवलदार राकेश कुमार सिंह अपना ठिकाना बदल रहा है।
आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया है। पुलिस उसका सही लोकेशन नहीं ले पा रही है। महिला थाने में केस दर्ज होने के एक हफ्ते बाद भी पुलिस राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, इससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब तक की अभी पता नहीं लगा पाई है कि आरोपी हवलदार कहां तैनात है। पहले उसकी पोस्टिंग सासाराम में थी। महिला थाना की थानेदार कुमारी अंचला के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है लेकिन पुलिस को अभी भी पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
आपको बता दें कि महिला दारोगा ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक आरोपी हवलदार राकेश कुमार सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लंबे अरसे तक उसे अपनी गिरफ्त में रखा और उसका यौन शोषण करता रहा। उसे ब्लैकमेल किया गया और मानसिक और आर्थिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। महिला दारोगा का आरोप है कि हवलदार राकेश कुमार सिंह ने उसे सुसाइड के लिए मजबूर किया। अब इन आरोपों के बाद पुलिस ने महिला दरोगा का मेडिकल भी कराया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है जबकि हवलदार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।