ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / महिला CHO से मसाज कराते PHC डॉक्टर का वीडियो वायरल, विभाग ने जारी...

महिला CHO से मसाज कराते PHC डॉक्टर का वीडियो वायरल, विभाग ने जारी किया शो-कॉज नोटिस

02-Feb-2023 12:48 PM

By First Bihar

KHAGARIA : बिहार के खगड़िया में एक सरकारी हॉस्पिटल के एक डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में डॉक्टर महिला स्वास्थ्य अधिकारी से फेस मसाज करा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की आपत्तिजनक सेल्फी भी वायरल हो रही है। जिसके बाद अब इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उनसे जवाब मांगा है।


दरअसल, खगड़िया जिले के सदर PHC के  प्रभारी डॉ कृष्णा कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो महिला स्वास्थ्य अधिकारी से अपने चेहरे का मसाज करवा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दिख रही महिला स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पद पर सदर प्रखंड के ही एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत है। सीएचओ और सदर पीएचसी प्रभारी दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार पद पर रहने के बावजूद इस तरह की वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।


वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब इस मामले में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ रामनारायण चौधरी ने सदर पीएचसी प्रभारी डॉ कृष्णा कुमार और महिला सीएचओ को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। प्रभारी सीएस ने 3 दिनों के अंदर उनसे जवाब मांगा है। सीएस ने अपने पत्र में कहा है कि आप दोनों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। इसलिए आपलोग बताएं की आपके ऊपर क्यों नहीं कार्रवाई की जाएं। 


इधर, वीडियो वायरल होने के बाद से पीएचसी प्रभारी फरार हैं। यह  वायरल फोटो और वीडियो  2 जनवरी और 27 जनवरी 2023 का बताया जा रहा है। वहीं, जब इस ममले में फ़ोन के जरिए डॉक्टर से ऊनि राय लेने की कोशिश की गयी तो उन्होंने इस मामले में कोई भी जवाब नहीं दिया।