ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

महिला चेंजिंग रूम पर महंत की थी गंदी नजर, मोबाइल पर देखा करता था कपड़े बदलते, चोरी पकड़ी गई तो हो गया फरार

25-May-2024 08:49 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित छोटा हरिद्वार में महिला चेंजिंग रूम के पास कैमरा लगे होने की बात सामने आई। कैमरे का फोकस चेंजिंग रूम में था। गाजियाबाद के मुरादनगर कस्बे में गंगनहर किनारे बने छोटा हरिद्वार में अपनी बेटी के साथ एक महिला स्नान करने आई थी। नहाने के बाद वो चेजिंग रूम में कपड़े बदलने चली गयी तो अचानक उसकी नजर चेंजिंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर गई। जिसका फोकस चेंजिंग रूम पर था उस कैमरे को देख वो हैरान रह गयी। 


वहां से वो बाहर निकली और पता किया कि कैमरे का कनेक्शन कहां से है। पता करने पर मालूम हुआ कि प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल से यह कैमरा कनेक्ट है। जिसके बाद वो महंत के पास जाकर कैमरे के बारे में पूछती है। महिला की बातें सुनकर महंत भड़क गये और अपशब्द कहकर वहां से उसे भगा दिया। जिसके बाद महिला थाने पहुंचकर शिकायत मुरादपुर थाने में दर्ज करायी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी। 


आनन-फानन में पुलिस की टीम महंत को गिरफ्तार करने पहुंच गयी लेकिन इस बात की भनक महंत को लग गयी थी। वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 5 दिन के सीसीटीवी फुटेज में 200 महिलाओं के कपड़े बदलने का डेटा मिला है। सीसीटीवी के हार्ड डिस्क में यह रिकॉर्ड हो गया है। यह मामला सामने आने के बाद लोग काफी आक्रोशित है। मिली जानकारी के अनुसार महंत मुकेश ने चेजिंग रूम के पास लगे सीसीटीवी को वाइफाई के जरीये अपने फोन से कनेक्ट कर रखा था और महिलाओं के कपड़ा बदलते वो मोबाइल पर देखा करता था। उसकी घिनौती करतूत से लोग हैरान है और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बता दें कि गंगा घाट पर महिलाएं नहाने आती थी। नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए चेजिंग रूम का उपयोग करती थी। किसी को नहीं पता था कि इसके पास में सीसीटीवी लगा हुआ है और जिसका फोकस चेंजिंग रूम की तरफ है। लेकिन इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला अपनी बेटी के साथ नहाने के लिए छोटा हरिद्वार पहुंची थी। बताया जाता है कि महंत मुकेश और उसकी पत्नी जेल जा चुके हैं। उसके खिलाफ चार केस दर्ज है। वो मंदिर में महंत बनकर महिलाओं को गलत नजरिये से देखा करता था। उसकी करतूत अब सामने आ गयी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि कि उसका अभी पता नहीं चल सका है। उसकी इस घिनौनी करतूत से लोग काफी आक्रोशित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है।