ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / राज्य महिला आयोग तक पहुंचा संक्रमण, आपदा प्रबंधन मंत्री आइसोलेशन में गए

राज्य महिला आयोग तक पहुंचा संक्रमण, आपदा प्रबंधन मंत्री आइसोलेशन में गए

21-Jul-2020 07:04 AM

PATNA : कोरोना वायरस से पटना के वीआईपी जोन में तेजी के साथ ट्रेवल कर रहा है। कोरोना का संक्रमण और बिहार राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है। आयोग के सदस्य और पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पायी गई हैं। उन्हें एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही साथ राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के सरकारी आवास में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण देखने को मिला है। मंत्री के आवास में तैनात 9 सिक्योरिटी गार्ड कोरोना संक्रमित मिले हैं। 


बीजेपी की पूर्व विधायक और राज्य महिला आयोग की सदस्य उषा विद्यार्थी की तबीयत खराब लग रही थी जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उषा विद्यार्थी के संक्रमित पाए जाने के बाद अब इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि क्या वह आयोग के कार्यालय में पिछले दिनों गई थीं। हालांकि सूत्रों की माने तो लॉकडाउन के दौरान उषा विद्यार्थी अपने घर में ही थीं। उधर हार्डिंग रोड स्थित मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के सरकारी आवास में तैनात 9 गार्ड संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को मंत्री आवास में ही अलग-अलग कमरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है जबकि मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 


वीआईपी जोन में कोरोना के फैलाव का दायरा पटना के बाहर भी है। नवादा के सिविल सर्जन विमल प्रताप सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि पटना की एक जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। दरभंगा के एक डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन सभी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पटना प्रमंडल कार्यालय के दो पदाधिकारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आरटीए सेक्रेटरी और उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हैं।