आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
21-Aug-2020 07:13 AM
MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत केस में एक और खुलासा हुआ है. इसमें यह बताया गया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत से खुद रिश्ता तोड़ा था. रिया जब 8 जून को सुशांत के घर गई तो उस दौरान महेश भट्ट से बातचीत की थी. उसके बाद घर छोड़ दिया था.
8 जून को सुशांत का घर छोड़ने पर रिया ने महेश भट्ट को मैसेज कर लिखा था कि आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और एक शांति के साथ. आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं. आप मेरे एंजेल हैं. आप तब भी थे और आज भी हैं. इसके बाद महेश भट्ट ने जवाब दिया कि अब पीछे मुड़कर मत देखना. अपने पिता को मेरा प्यार देना. अब वो काफी खुश होंगे.
आपने मुझे कराया आजाद
रिया ने महेश भट्ट को शुक्रिया अदा किया है. कहा कि सर आपने मुझे आजाद कर दिया है. आप मेरी जिंदगी में भगवान की तरह हैं. इसके बाद रिया की जमकर तारीफ महेश भट्ट करते हैं. सुशांत के सुसाइड के बाद ही महेश भट्ट और रिया के रिश्तों पर कई सवाल उठने लगे थे. दोनों के कई फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा था. यही नहीं सुशांत के सुसाइड से लेकर फरार रहने के दौरान तक रिया ने महेश भट्ट से कई बार कॉल और मैसेज कर बात की थी. बता दें कि सुशांत सुसाइड केस की जांच सीबीआई कर रही है.