ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

महाशिवरात्रि में इन 3 राशि वालों को हो सकता है भारी नुकसान, जानें कुप्रभाव से बचने का उपाय

21-Feb-2020 11:57 AM

DESK :  आज देश में महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के मंदिरों और शिवालयों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ लगी है. लोग महाशिवरात्री के मौके पर विशेष पूजा अर्चना कर रहे हैं. 

इस साल की शिवरात्रि बेहद खास है क्योंकि इस बार शिवरात्रि पर 117 साल बाद शुक्र और शनि का दुर्लभ योग बन रहा है. भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज महाशिवरात्रि कई राशि वाले जातकों के लिए शुभ फलदाई है तो वही आज महाशिवरात्रि पर बन रहा योग कुछ राशियों वाले जातकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार आज 3 राशि वाले जातकों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. 

1. मिथुन- आज शिवरात्रि पर बन रहे योग से मिथुन राशि वाले जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत हैं. आज के योग आपके स्वास्थ पर प्रभाव डालेंगे. आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है. धन की हानि हो सकती है. आज आप क्रोध न करें और ना ही किसी से झगड़ा करें, नहीं तो आपको  नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज के प्रभाव से बचने के लिए फलों के रस से शंकर भगवान का अभिषेक करें. इसके आप इसके कुप्रभाव से बच जाएंगे. 

2.धनु- धनु राशि वालों जातकों पर आज मानसिक दबाव बढ़ सकता है. वहीं  शारीरिक कष्ट भी हो सकते हैं, जिससे आपको परेशानी होगी. पैसे की समस्या हो सकती है. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए उलझन भरा रहेगा. आज के प्रभाव से बचने के लिए सूर्य दर्शन करें और भगवान शिव की विधिवत पूजा करें. 

3. कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नुकसानदायक हो सकता है. कारोबार में घाटा हो सकता है. इसके साथ ही आप का अपना कोई आपको धोखा दे सकता है. वहीं किसान को फसलों और पशुओं का नुकसान उठाना पड़ सकता है. नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है. इन सब से बचने के लिए किसी जरूरतमंद को दान दें और भूखे को भोजन कराएं.