ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का जाना तय: सुप्रीम कोर्ट ने कल फ्लोर टेस्ट कराने की अनुमति दी

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का जाना तय: सुप्रीम कोर्ट ने कल फ्लोर टेस्ट कराने की अनुमति दी

29-Jun-2022 09:17 PM

DESK: महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से छिड़ा सियासी घमासान अब समाप्त होने के कगार पर है. महाराष्ट्र के राज्यपाल ने 30 जून को फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया था. शिवसेना ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. देर रात सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. इसमें राज्यपाल के फैसले पर रोक नहीं लगायी गयी. यानि महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कल 30 जून को शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का जो आदेश दिया है वह कायम रहेगा. 


इससे पहले शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची , जहां फ्लोर टेस्ट पर दोनों पक्षों के वकीलों ने 3 घंटे 10 मिनट तक दलीलें पेश कीं. सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने 9 बजे महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर फैसला सुनाने का फैसला लिया था. रात के लगभग सवा नौ बजे सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इंकार कर दिया. यानि कल महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे को विश्वास मत हासिल करना होगा. जो संख्या बल है उसमें उद्धव ठाकरे की सरकार का गिरना तय है. 


बता दें कि फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना की तरफ से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में दलीलें पेश की. वहीं, शिंदे गुट की तरफ से पेश हुए एडवोकेट नीरज किशन कौल ने कहा कि लोकतंत्र में बहुमत जानने के लिए फ्लोर टेस्ट के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.  एडवोकेट मनिंदर सिंह कौल की दलीलों का समर्थन करने खड़े हुए. आखिर में महाराष्ट्र के राज्यपाल की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलीलें रखीं.