ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / महाराष्ट्र में रात में राष्ट्रपति शासन हटाने पर सुशील मोदी का तर्क, कहा-...

महाराष्ट्र में रात में राष्ट्रपति शासन हटाने पर सुशील मोदी का तर्क, कहा- रात में ही होते है अच्छे काम

24-Nov-2019 07:32 PM

PATNA: महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार बनाने पर सियासी घमासान मचा हुआ है. इसको लेकर वहां पर रात में राष्ट्रपति शासन हटाया गया और नई सरकार बनाने की प्रकिया शुरू की गई. जिसकी आलोचना विपक्ष कर रहा है. लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसको लेकर अलग ही तर्क दिया है. मोदी ने कहा कि अच्छा काम रात में ही होता है.

सुशील मोदी ने किया ट्वीट

इसको लेकर आज मोदी ने ट्वीट किया कि ‘’ जो लोग महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन हटाने और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया रात में शुरू होने पर विलाप कर रहे हैं, उन्हें जानना चाहिए कि भारत को आजादी भी आधी रात को ही मिली थी. यूनियन जैक रात में उतारा गया था. नवरात्र में शक्ति की साधना और दीपावली में लक्ष्मी-पूजा का अनुष्ठान भी रात में ही होता है. संस्कृति औ इतिहास से कटे लोग जनता से क्या जुड़ेंगे.’’

कांग्रेस पर साधा निशाना

मोदी ने दूसरा ट्वीट किया कि ‘’ बिहार की राबड़ी सरकार  में कांग्रेस के सभी 35 विधायक मंत्री बनकर सत्ता की मलाई काट रहे थे, इसलिए उस दौर में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों से वे बच नहीं सकते. केंद्र और राज्य में अब जब भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है, तब कांग्रेस की बेचैनी बढ़ी हुई है. महाराष्ट्र में इनकीदाल नहीं गली और सत्ता में आकर लूटने के दरवाजें बंद होते चले गए.जिनके पेट पर लात पड़ी, उन्होंने अपनी वेदना प्रकट करने को मार्च निकाला था. इसलिए जनता ने इसे पूरी तरह से नकार दिया.''