ब्रेकिंग न्यूज़

आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार

महाराष्ट्र की प्रचंड जीत और बिहार के सभी सीटों पर मिली जीत में 2025 की झलक दिखती है: ऋतुराज सिन्हा

23-Nov-2024 04:23 PM

By First Bihar

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बिहार के 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिली जीत को एनडीए के कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव नतीजे आने के पहले जिस तरह से इंडि गठबंधन के नेता अलग अलग बयान बाजी करके लोगो के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे उन्हें आज के नतीजों ने बता दिया है कि जनता हवा हवाई बयान देने वाले नेताओं के बदले विकास के एजेंडे पर काम करने वाली पार्टी को पसंद करती है। 


इसलिए चुनाव के नतीजे आने के उपरांत बेहतर होगा अब तेजस्वी एंड टीम एक बार नए सिरे से रणनीति बनाने का काम करे  वरना 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी चारों खाने चित हो जाएगी। महाराष्ट्र और बिहार के सभी सीटों पर मिली प्रचंड जीत के बाद 2025 की पूरी स्क्रिप्ट दिख रही है। 2025 की झलक इन चुनाव में दिख रही है। 2025 में बिहार विधानसभा में एनडीए पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी।


उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है और यह बात बिहार की 11 करोड़ जनता को अच्छी तरह से पता है तभी तो उन्होंने उपचुनाव की चारों सीटों पर अपना बहुमत देकर इसे साबित कर दिया।