ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / महाराष्ट्र चुनाव से पहले केन्द्र का बड़ा फैसला, शरद पवार को दी गई...

महाराष्ट्र चुनाव से पहले केन्द्र का बड़ा फैसला, शरद पवार को दी गई जेड प्लस की सुरक्षा

21-Aug-2024 10:34 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार को जेड प्लस की सुरक्षा दी गयी है। बिहार सरकार ने राज्य के दो सांसदों को भी वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। वही बिहार की मंत्री लेसी सिंह बिहार की ऐसी पहली मंत्री होंगी जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी. 


केंद्रीय मंत्री के अलावे महाराष्ट्र के 4 बार सीएम रह चुके 83 वर्षीय शरद पवार को जेड प्लस सिक्योरिटी मुहैया कराने की बात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ से कही है। अब शरद पवार की सुरक्षा में 55 जवानों को लगाया गया है। बिहार की मंत्री लेसी सिंह बिहार की ऐसी पहली मंत्री होंगी जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी. 


दरअसल बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने सरकार को ये रिपोर्ट दी थी कि मंत्री को एक बाहुबली राजनेता से गंभीर खतरा है. हालिया दिनों में पूर्णिया जिले में दो चुनाव हुए हैं. लोकसभा चुनाव के साथ साथ रूपौली में विधानसभा चुनाव हुए हैं. दोनों चुनाव में मंत्री लेसी सिंह ने अपनी पार्टी की कमान संभाले रखा. पुलिस को ये सूचना मिली थी कि इससे एक बाहुबली नेता समेत कुछ औऱ असमाजिक तत्वों में बौखलाहट है और वे मंत्री को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसके बाद लेसी सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया गया.


बिहार सरकार ने राज्य के दो सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है. सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर और नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर की सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस की खुफिया शाखा ने इनपुट दिया है. इसमें दोनों पर खतरा बताया गया है. इसके बाद बिहार सरकार की सुरक्षा संबंधी कमेटी ने दोनों सांसदों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है


बिहार सरकार की ओर से फिलहाल सिर्फ तीन नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है. केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जेड श्रेणी की सुरक्षा  हासिल है. वहीं, जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा को बिहार सरकार की ओर से जेड श्रेणी की सेक्यूरिटी दी गयी. अब मंत्री लेसी सिंह को इसी श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. इसके अलावा बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी औऱ विजय कुमार सिन्हा को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है.