ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Maharastra Chunav: इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स वाले एक्टर एजाज खान को मिले...

Maharastra Chunav: इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोअर्स वाले एक्टर एजाज खान को मिले मात्र 155 वोट, इससे ज्यादा 1298 लोगों ने दबाया NOTA का बटन

23-Nov-2024 10:01 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का नतीजा आज सामने आ गया। वर्सोवा विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बिग बॉस फेम एजाज खान को मात्र 155 वोट ही मिले जो कि NOTA को मिले 1298 वोटों से भी कम है। एजाज खान की जमानत जब्त हो गई है। 


बता दें कि सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एजाज खान के 5.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब एजाज की हार के बाद कई तरह के मीम वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इंस्टाग्राम पर 56 लाख फॉलोवर्स रहने के  बावजूद एजाज खान की सोशल मीडिया लोकप्रियता वोटों में नहीं बदल पाई। 


वर्सोवा सीट से शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता हारुन खान ने जीत दर्ज की है। हारुन खान ने 65 हजार 396 वोट हासिल किये हैं जबकि सेकंड नंबर पर भाजपा की डॉ. भारती लावेकर को 63 हजार 796 वोट मिले। वहीं, एजाज खान 11वें नंबर पर रहे। एजाज खान को मात्र 155 वोट ही हासिल हुए। 


बता दें कि वर्सोवा से विधानसभा का चुनाव लड़ने से पहले एजाज खान मुंबई उत्तर मध्य सीट से लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत अजमा चुके हैं लेकिन वहां भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। लोकसभा चुनाव में एजाज को मात्र 1041 वोट ही मिले थे। तब इस सीट से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करायी थी। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एजाज खान की हार के बाद कई तरह के मीम वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।