Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल
05-Jun-2024 02:50 PM
By First Bihar
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र निकलकर सामने आ रही है जहां उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस ने कहा कि 'मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि राज्य में पार्टी का नेतृत्व मेरे द्वारा ही किया जा रहा था। भाजपा आलाकमान से विनती करता हूं कि वे मुझे सरकार में जिम्मेदारी से मुक्त करें ताकि मैं आने वाले चुनाव में पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर सकूं।'
उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें महाविकास अघाड़ी की तीन पार्टियों के अलावा एक नैरेटिव से भी लड़ना पड़ा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं नेतृत्व से मांग करूंगा कि मुझे सरकार के कामकाज से मुक्त कर दिया जाए। मैं चाहता हूं कि भाजपा के संगठन को मजबूत करने में लग जाऊं। देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा की महाराष्ट्र इकाई की मीटिंग के बाद यह बात कही। बुधवार को ही भाजपा नेताओं की मीटिंग हुई थी, जिसमें लोकसभा चुनाव में आए नतीजों पर मंथन किया गया।
दरअसल, महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 2019 में भाजपा ने 23, शिवसेना ने 18 सीटें और राकांपा ने चार सीटें जीती थीं। भाजपा इस बार 9 सीटों पर सिमट गई। ऐसे में महाराष्ट्र में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती किसान आंदोलन और मराठा आरक्षण है। जहां एक तरफ किसानों से कई बार बात करने के बावजूद उनकी मांगों को पूरा करने में राज्य सरकार असमर्थ रही। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष ने लगातार ये मुद्दा उठाकर भाजपा को घेरा।
मालूम हो कि, देवेंद्र गंगाधरराव फड़नवीस 30 जून 2022 से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने। इससे पहले 31 अक्टूबर 2014 से 12 नवंबर 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। इसके बाद 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और 2013 से 2015 तक भाजपा, महाराष्ट्र राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वहीं, महज 44 वर्ष की आयु में शपथ लेने के बाद, वह शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं ।