बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Nov-2019 07:48 PM
MUMBAI : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के सियासी गलियारे से आ रही है. जहां कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से शिवसेना का सरकार बनाने की बात अब सपने के जैसा लग रही है. राज्यपाल से मुलाकात कर 2 से 3 दिनों तक का एक्स्ट्रा समय मांगने पहुंचे शिवसेना नेताओं की मांग को राज्यपाल ने ना कह दिया है. गवर्नर ने शिवसेना को महज 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. वहीं दूसरी ओर से कांग्रेस-NCP के समर्थन पर आदित्य ठाकरे गोल-गोल बाते कर रहे हैं. अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है.
इस तरह महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिश में लगी शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. राज्यपाल ने शिवसेना को और समय देने से इनकार किया. वहीं, कांग्रेस नेता खड़गे ने भी समर्थन की बात पर अपनी चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि नेताओं से बात चल रही है. एनसीपी से भी बात चल रही है. पार्टी कल प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी स्थिति को स्पष्ट करेगी.
भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करने के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि बाकी पार्टियों से बात चल रही है. राज्यपाल ने शिवसेना को 24 घंटे का और वक्त देने से मना कर दिया है. आदित्य ने कहा कि हमारा दावा खारिज नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि हम सरकार बनाना चाहते हैं.