ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Maharashtra CM: महाराष्ट्र में CM तय करने को लेकर BJP का बड़ा कदम,...

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में CM तय करने को लेकर BJP का बड़ा कदम, निर्मला सीतारमण को दे दी ये अहम जिम्मेवारी

02-Dec-2024 04:19 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर गठबंधन में मचे घमासान के बीच बीजेपी ने बड़ा फैसला ले लिया है। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।


दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र का सीएम तय करने के लिए बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग के बाद यह एलान हो जाएगा कि महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा।


बीजेपी सूत्रों के मुताबिक आगामी 4 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिमसें विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। इस बैठक से पहले बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है।


दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बैठक के दौरान सीएम पद के लिए एक नेता के नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसपर सभी विधायकों की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा, इसका एलान कर दिया जाएगा। फिलहाल सीएम की रेस में देवेंद्र फडणवीश का नाम सबसे आगे है। संभावना जताई जा रही है कि विधायक दल की बैठक में फडणवीश के नाम का प्रस्ताव लाया जा सकता है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


news image