“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
14-May-2024 06:06 PM
By First Bihar
CHAPRA : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के मशरख में आज इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार आकाश प्रसाद सिंह ने पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा और स्थानीय सांसद पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा ने विनाश किया है, हम विकास करेंगे। इसलिए कांग्रेस को वोट दीजिए।
इससे पहले आकाश सिंह ने रोड शो भी किया। इस दौरान महाराजगंज की बदहाली की चर्चा की और विकास का संकल्प लिया। कहा कि मैं महाराजगंज की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि यहां विकास करूंगा और जिसको जब मेरी भी जरूरत होगी, एक फोन पर मैं हाजिर रहूंगा।
आकाश सिंह ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भी चर्चा की और कहा कि कांग्रेस देश के विकास के लिए दस न्याय क्रमशः हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधान न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय और पर्यावरण न्याय लेकर आई है। जो देश को मजबूत और विकसित करेगा।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश के सभी लोगों की समस्याओं, विकास, आकांक्षाओं, आशाओं और उम्मीद के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का यह लोकसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। इस बार एक दलीय तानाशाह पर लोकतंत्र, भय पर स्वतंत्रता, कुछ लोगों की समृद्धि पर सबों के लिए आर्थिक विकास और अन्य मुद्दों पर न्याय को चुनने का अवसर है।
इसलिए हम महाराजगंज की जनता से अपील करते हैं कि आप सभी इस बार जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर समझदारी से चुनाव के इस महापर्व में शामिल हों और एक लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना में अपना योगदान दें। जो भारत और महाराजगंज के लोगों के लिए काम करेगी। इस अवसर पर काँग्रेस नेता आशुतोष शर्मा, काँग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सेराज अहमद एवं महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।
