बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Dec-2019 12:45 PM
PATNA : प्याज की बढ़ती महंगाई से पूरे देश में हाहाकार मची हुई है. प्याज आज कल महंगा होने के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है. देश भर में कहीं 100 रूपये किलो तो कहीं 80 रुपये किलो प्याज बिक रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. विपक्ष के नेता उस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो में नरेंद्र मोदी चुनावी मंच से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि "जिन्होंने थाली से प्याज छीन लिया है. ऐसी सल्तनत को पूरे हिंदुस्तान से छीन लेने की जरूरत है."
हिंदुस्तान में अनोखे तरीके से प्याज की महंगाई का विरोध किया जा रहा है. कहीं-कहीं तो प्याज को भगवान मानकर पूजा की जा रही है. फूल माला अर्पित करके और धूप अगरबत्ती दिखाकर लोग इसकी आराधना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी का यह वीडियो राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. जिसे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रीट्वीट किया है.
इस वायरल वीडियो में नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार के दौरान यह कह रहे हैं कि "प्याज भी लॉकर में रखना पड़ेगा, मेहमान आएंगे तो उनको प्याज की सुगंध देकर वापस घर में रख देंगे. भाइयो-बहनों...जो सरकार बिना प्याज के आपके आंसू निकाल देती हो. ऐसी दिल्ली के सरकार के पापों का परिणाम देखिये कि आज हिंदुस्तान का गरीब, जो बेचारा बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, गेहूं की रोटी के साथ प्याज खाकर गुजारा करता था. इस पंजे ने प्याज को भी छीन लिया है. जिन्होंने थाली से प्याज छीन लिया है. ऐसी सल्तनत को पूरे हिंदुस्तान से छीन लेने की जरूरत है." उधर लालू यादव ने भी हास्यास्पद तरीके से प्याज की महंगाई पर तंज कसा. लालू ने ट्वीट कर लिखा कि "मोदी-पासवान-नीतीश राज में फिर...पिअजवा अनार हो गईल बा..."
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...