ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / महंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन आज से, लालू ने बताया महंगाई कम...

महंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन आज से, लालू ने बताया महंगाई कम करने का नुस्खा

18-Jul-2021 07:23 AM

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल आज से अपने आंदोलन की शुरुआत कर रहा है। आरजेडी ने 18 और 19 जुलाई को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया था। आज राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। कल यानी 19 जुलाई को यह प्रदर्शन जिला स्तर पर होगा। 



कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आरजेडी के प्रदर्शन के ठीक पहले पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने लोगों को महंगाई से निपटने का नुस्खा बताया है। लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. महंगाई कम करने का नुस्खा दे रहा हूँ। NDA हटाओ, महंगाई घटाओ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि देश में महंगाई के लिए मोदी और नीतीश की जोड़ी जिम्मेदार है। बिहार में नीतीश सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है तो वही देश के लोग मोदी सरकार से परेशान हैं। 



आरजेडी ने महंगाई के खिलाफ निचले स्तर पर प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया है। पार्टी का मकसद है कि महंगाई के मुद्दे को जन-जन तक ले जाया जाए और संगठन में निचले स्तर पर खड़े पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे मजबूती के साथ उठाएं। इसलिए प्रखंड और जिला स्तर का कार्यक्रम घोषित किया गया है। हालांकि प्रदेश मुख्यालय ने इस प्रदर्शन की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। अलग-अलग प्रभारियों को प्रमंडलवार जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।