सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Mar-2022 01:31 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि महंगाई को लेकर हम लोग हमेशा सड़क से लेकर सदन तक आवाज़ उठाते रहते हैं. हर चीज महंगा हो गया है. डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर के हमने पहले भी चिंता जताई है.
तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आता है तो पेट्रोल का दाम रोक दिया जाता है और चुनाव खत्म होते ही दामों को बढ़ा दिया जाता है. महंगाई से हर कोई प्रभावित होता है. गैस का दाम हजार रुपये के पार पहुंच गया है. पेट्रोल-डीज़ल 100 के ऊपर चला गया है. बगल के देशों में भी इतना महंगा नहीं है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेल के दाम इतने नहीं बढ़े हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में महंगाई बेरोजगारी इतनी जयादा है. आम आदमी बिलकुल परेशान हो गया है. पता नहीं क्यों सरकार इस पर ध्यान नहीं देती. किसानों को खाद यूरिया नहीं मिल रहा है. पहले इन लोग को महंगाई डायन लगती थी अब महबूबा और भौजाई लग रही है. चुनाव के समय जनता के सामने लुभावने वादे किए जाते हैं लेकिन बाद में महंगाई की मार जनता को झेलनी पड़ती है.
वहीं बिहार में 40 सीटों पर होने वाले विधानपरिषद चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से सभी लोग नाराज हैं, सदन के पटल पर हमने सारे सबूतों के साथ बोला था यह सरकार नहीं सर्कस है. वहीं बोचहां उप चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जरूर प्रचार करने जायेंगे अपने प्रत्याशी के लिए. साथ ही मुकेश सहनी पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.