ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

महंगाई के खिलाफ युवा क्रांति रथ लेकर निकले तेजस्वी, तेज बने सारथी तो राबड़ी ने झंडा दिखाकर किया रवाना

07-Aug-2022 11:47 AM

PATNA : देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ योजना समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च शुरू हो गया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी नेता और कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतर गए हैं। 10 सर्कुलर रोड आवास से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पार्टी का झंडा दिखाकर प्रतिरोध मार्च को रवाना किया।


इस मौके पर तेजस्वी यादव युवा क्रांति रथ को लेकर प्रतिरोध मार्च के लिए निकले। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इस रथ के सारथी बनें। इस मौके पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, बेरोजगारी के कारण देश के युवा मारे मारे फिर रहे हैं लेकिन केंद्र की सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। जनता के इन्ही मुद्दों को लेकर महागठबंधन के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। 


बता दें कि महागठबंधन की ओर से बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने, कृषि कार्य के लिए चौबीस घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराने, जीएसटी वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, किसानों को पांच लाख तक का लोन माफ करने, अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू करने, रिक्त पड़े पदों पर अविलंब भरने और मनरेगा में लूट पर रोक लगाने समेत कई मुद्दों को लेकर रविवार को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च निकाला गया है।