विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
22-Aug-2022 01:35 PM
PATNA: देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, GST और अग्निपथ योजना के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने आज राजभवन मार्च करने का आह्वान किया था। केंद्र सरकार के खिलाफ जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। राजभवन की ओर बढ़ रहे जाप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका जब जाप कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में सड़क पर उतर कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और पार्टी के नेता राजू दानवीर भी मौजूद थे। पुलिस की लाठीचार्ज से कई जाप कार्यकर्ता घायल हो गये है। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है।
पप्पू यादव ने कहा कि तीन-तीन बार लाठीचार्ज किया गया। क्या करे गोली खिलवा दें। एक का तो आंख भी फोड़ दिया है। पार्टी के नेता प्रेमचंद्र सहित तीस महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पप्पू यादव ने कहा कि मोदी से भारत को मुक्ति चाहिए। जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी तब यह आंदोलन जारी रहेगा। सबसे ज्यादा अपराधी बीजेपी के शासन में हो रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि महंगाई से मुक्ति चाहिए। मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे।