BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
31-Jan-2024 09:26 PM
By First Bihar
PATNA: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे बिहार के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले ही सुधा ने दूध की कीमतों में 1 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है।सुधा शक्ति दूध की कीमत में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी 2024 से लागू हो जाएंगी यानी कल से सुधा शक्ति दूध 54 की जगह 55 रुपए प्रति लीटर के दर से मिलेगी।
वहीं सुधी ने लस्सी का वजन और कीमत दोनों कम कर दिया है। प्लेन लस्सी पैक अब 150 की जगह 140 एमएल में होगी। प्लेन लस्सी की कीमत में दो रुपए कम कर दिए गए हैं, जो अब 12 रुपए की जगह 10 रुपए में मिलेगी। वहीं 80 ग्राम मिस्टी दही अब 12 रुपए की जगह 10 रुपए में मिलेंगी। कीमतों में संशोधन संबंधी आदेश वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक ने जारी किया है।
इसके पहले सुधा शक्ति दूध की कीमत में 3 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। प्रति लीटर तीन रुपए बढ़ोतरी के बाद सुधा शक्ति 51 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 54 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। अब एक बार फिर से सुधा शक्ति दूख की कीमत में प्रति लीटर एक रुपए का इजाफा किया गया है।