सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
03-Apr-2022 06:42 PM
PATNA: महंगाई और बेरोजगारी को लेकर राजद नेता व नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने एक बार फिर कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को सर्कस बना दिया है। उन्होंने सरकार से यह पूछा कि डबल इंजन की सरकार का बिहार को क्या फायदा मिला है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज इसे लेकर ट्वीट किया है। जिसमें यह लिखा है कि "महंगाई सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बिहार में करोड़ों युवा बेरोजगार है। शिक्षा,चिकित्सा व सिंचाई व्यवस्था बदहाल है। अपराध व भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा डबल इंजन सरकार का बिहार को क्या फायदा मिला? NDA ने बिहार को सर्कस बना दिया है।
बता दें कि बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए कल यानि सोमवार को मतदान होंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 24 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की जीत पक्की करने के लिए तेजस्वी यादव ने कई इलाकों में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यही सवाल कर रहे थे और आज एक बार फिर ट्वीट कर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का बिहार को क्या फायदा मिला?