Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका
14-Oct-2021 07:53 PM
PATNA: महानवमी के मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। कुंवारी कन्याओं का पैर धोया और उन्हें भोजन कराया। इस दौरान वे अपनी मां राबड़ी देवी के साथ हवन करते नजर आएं।
पूजा पाठ के वक्त तेजप्रताप आमतौर पर धोती कुर्ता और पीतांबर धारण करते हैं लेकिन आज वे जींस और शर्ट में हवन करते दिखे। तेजप्रताप आज अलग लुक में नजर आएं। तेजप्रताप ने पूरे मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा अर्चना किया। तेजप्रताप ने मां राबड़ी देवी के साथ हवन किया जिसका लाइव सोशल मीडिया पेज पर किया गया। बड़े बेटे तेजप्रताप के साथ हवन करने के बाद राबड़ी देवी दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं।
गौरतलब है कि राबड़ी दिनों कुछ दिनो पहले दिल्ली से पटना आई थी। दोनों बेटों से मिलकर राबड़ी देवी आज वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। दिल्ली जाने के दौरान राबड़ी देवी ने बताया कि लालू जी की तबीयत खराब है इसलिए वे अभी बिहार नहीं आ सकते। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद एक बार फिर लालू के बिहार दौरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
वही जब फर्स्ट बिहार की टीम ने तेजप्रताप से बात की तब उन्होंने भी बताया कि डॉक्टर ने पिताजी को घर से बाहर निकलने से मना किया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए उनका अभी पटना आना संभव नहीं हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले राबड़ी देवी अपने बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव के आवास पर आयोजित महानवमी की पूजा में भी शामिल हुईं थी। वहां राबड़ी देवी ने बड़े बेटे तेजप्रताप के साथ हवन भी किया था।
