BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी कोर्ट के आदेश पर शंभू गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं ने लिया अपना सामान, मुंह ढककर आए शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खोला मेन गेट का ताला बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश बिहार में मेलों के नाम पर मनमाना खर्च नहीं चलेगा: सरकार का जिलों को स्पष्ट मैसेज, विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश
13-Apr-2021 03:26 PM
DESK : बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए एमसीएल एक खुशखबरी लेकर आई है. चिकित्सा में रूचि रखने वाले अभ्यार्तियो के लिए अच्छी खबर है. महानदी कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड यानी कि एमसीएल सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए बंपर बहाली निकाली है. नौकरी पाने वाले युवाओं को 60 हजार से 2 लाख तक वेतन दिया जायेगा.
महानदी कोल्फ़ील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 70 पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर (GDMO) और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 60 हजार से 2 लाख तक के वेतन प्रतिमाह मिल सकते हैं.
आपको बता दें कि एमसीएल यानि कि महानदी कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड की एक उपकंपनी है, जो भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन में आती है. यहां सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के लिए 40, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 28 और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए दो पदों पर बहाली निकाली गई है.
इस वैकेंसी के लिए जनरल वर्ग के सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पद के लिए उम्र सीमा 42 साल रखी गई है. सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के लिए उम्रसीमा वर्ष तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आरक्षण आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.mahanadicoal.in पर या www.coalindia.in के करिअर सेक्शन पर जाकर देख सकते हैं.
आपको बता दें कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के द्वारा किया जायेगा. इसके लिए उम्मीदवारों को दिए हुए पते पर ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ पहुंचना है. यदि किसी उम्मीदवारों के पास योग्यता के अनुसार दस्तावेज नहीं है तो उन उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा. उम्मीदवारों को पहले एक आवेदन डाक पते पर भी भेजना होगा.