ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR NEWS : महज एक हज़ार रुपए में लड़की के साथ कैफ़े में...

BIHAR NEWS : महज एक हज़ार रुपए में लड़की के साथ कैफ़े में चल रहा था गंदा काम, आपत्तिजनक सामान के साथ 11 लड़के और 5 लड़कियां अरेस्ट

11-Dec-2024 01:17 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक हैरतअंगेज कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैफे से 11 युवकों और 5 युवतियों को पकड़ा गया है। पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट के संचालन किया जा रहा है। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। ऐसी सुचना थी कि यहां  कैफे में ग्राहकों को एक हजार रुपए में निजी केबिन उपलब्ध कराए जाते थे, जहां अवैध गतिविधियाँ संचालित होती थीं।


जानकारी के अनुसार हबबीपुर थाना से सौ मीटर की दूरी पर बने कैफे से 11 युवक और पांच संदिग्ध युवतियों को पकड़ा है। बताया गया है कि बीते दो वर्ष से यह कैफे चल रहा है। जिसमें शुरुआत से ही सेक्स रैकेट का खेल चल रहा है। जिसका खुलासा कुछ दिनों पहले हुआ है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। छापेमारी के बाद मौके से नवटोलिया निवासी दोनों कैफे संचालक गायब है।


वहीं, पुलिस ने गुप्त सुचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कैफे पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान कई लोग पकड़े गए, जिनमें युवक और युवतियाँ शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था और इसमें शामिल लोग विभिन्न तरीकों से ग्राहकों को आकर्षित करते थे। इससे पहले भी इस कैफे पर शराब और ड्रग्स तस्करी के मामले में शामिल होने का आरोप है। खुलेआम चल रहे सेक्स रैकेट पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी।


इधर, इस मामले में सिटी एसपी के रामदास ने बताया कि एक कैफे से कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। टीम सभी से पूछताछ कर रही है। मामले में अगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है। भागलपुर में कैफे से पकड़े गए 11 युवक और 5 युवतियाँ एक बड़े सेक्स रैकेट का हिस्सा थे।