ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / महज 500 रुपये के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के...

महज 500 रुपये के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

30-Jul-2021 10:01 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। मोहनिया थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में बड़े भाई ने नाबालिग छोटे भाई को महज ₹500 के लिए डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में लिया ओर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी बड़े भाई को भी गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


news image


आरोपी का कहना है कि वह मजदूरी करता है उसका छोटा भाई उससे पैसे मांग कर दुकान से सुलेशन खरीद कर नशे के रूप में उपयोग करता था। हमने कई बार मना किया लेकिन माना नहीं। फिर मैने गुस्से में अपना दिया पैसा 500 रुपये उससे मांगने लगा। फिर मैंने गुस्से में आकर डंडे से पिटाई कर दी। मुझे नहीं पता चला कि कब उसकी मौत हो गई । इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


news image


ग्रामीणों ने बताया कि सोंधी गांव में महज ₹500 के लिए बड़ा भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बड़ा भाई मजदूरी करता है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि 500 रुपये के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। छोटा भाई नाबालिग है जिसकी पिटाई से मौत हो गयी। फिलहाल बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है वही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।