मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
02-Jun-2023 01:09 PM
By First Bihar
PATNA: अभी कुछ दिनों पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता विजय कुमार चौधरी अचानक जीतन राम मांझी के आवास पर नजर आए थे. वही आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी आज वित् मंत्री विजय कुमार चौधरी से मिलने उनके 5 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे.
बता दें बीते दिनों में जीतन राम मांझी ने महागठबंधन में रहते हुए कुछ बयान दिए हैं और कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की भी मांग की है. और लोकसभा चुनाव के दौरान सीट को लेकर कई तरह की बयानबाजी की गई थी. जिसके बाद JDU के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने जीतन राम मांझी से मुलाकात की थी और मुलाकात के बाद कहा था सब ठीक है.मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जब से दिल्ली में BJP नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, तभी से जीतन राम मांझी के BJP से नजदीकी बताई जा रही है.
वही आज दोनों नेताओं के बीच मुलाकत लगभग आधे घंटे से भी ऊपर की थी. एक सप्ताह में दोबारा मुलाकात के कई मायने निकले जा रहे है. इसकी वजह है कि अभी कुछ दिनों पहले ही जीतन राम मांझी के कई ऐसे बयान आए हैं. जिससे ऐसा लगा कि महागठबंधन में वह कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में इस मुलाकात के खास मायने हो सकते हैं.