ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / महागठबंधन के साथ है यादव समाज, बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ...मुंगेरी लाल की...

महागठबंधन के साथ है यादव समाज, बोले बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ...मुंगेरी लाल की तरह सपना देख रही BJP,मोदी -शाह को जल्द मिलेगा जवाब

15-Nov-2023 02:25 PM

By First Bihar

PATNA : अभी कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी मुजफ्फरपुर में आए थे। उस दिन उन्होंने कहा कि हमको यादवों का वोट का जरूरत नहीं है फिर तुरंत यदुवंशी सम्मेलन का क्या मतलब रह जाता है? ये लोग अब डर गए हैं, इन्हें मालुम चल गया है कि देश समेत हर जगह से इनका सफाया होना तय है। लिहाजा अब ये सब काम कर रहे हैं। यह बातें कांग्रेस के बिहार प्रमुख अखिलेश सिंह ने कही है। 


कांग्रेस नेता ने कहा कि - बिहार में भारतीय जनता पार्टी यादवों का अपमान कर रही है और उनका मजाक उड़ा रही है। यादव समाज के लोग एकजुट हैं और अच्छी तरह से यह जानते हैं कि कौन उनके साथ है और कौन नहीं। लालू यादव ने कहा है कि यादव समाज के लोग एकजूट हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है। यादव समाज पर बहुत प्रयोग हुआ है लेकिन वो हमेशा से ही लालू जी के साथ थे और आगे भी रहेंगे। यादव समुदाय महागठबंधन के साथ है और हमेशा से रहेगा। भाजपा के लोगमुंगेरी लाल की तरह हसीन सपना देख रहे हैं, लेकिन इससे उनका कोई फायदा नहीं होने वाला है। 


वहीं, नीतीश कुमार पर दलित और महादलित का अपमान किए जाने को लेकर कहा कि- उन्होंने कभी भी किसी भी समाज का अवहेलना नहीं किया है। नीतीश कुमार ने  दलित और महादलित के लिए कितना काम किया है ये सभी लोग जानते हैं। उन्होंने एक महादलित को तो चीफ मिनिस्टर बनाया था। यह बातें सही और इसमें कोई भी रणनीति नहीं की जानी चाहिए। 



उधर, कांग्रेस बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांचो राज्यों में चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में हर जगह कांग्रेस की सरकार बन रही है। भाजपा से ;लोग अब परेशान हो चुके हैं और अब हर कोई इसका निपटारा चाहता है। हर जगह कांग्रेस की सरकार बन रही है आप बस  3 दिसंबर का इंतजार करिए। इसके बाद इस देश में भाजपा का सफाया होना शुरू हो गया है यह मालूम चल जाएगा।