चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
25-Oct-2021 07:37 PM
By PRASHANT KUMAR
PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बयान को लेकर कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने आज मीडिया से बातचीत की। बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि महागठबंधन का अब कोई भविष्य नहीं रहा। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने इसे खुद तोड़ा है। हमारी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है और ना ही हम गलती करते है बल्कि राजद की तरफ से गलत हुई है।
कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि राजद के नेता बार-बार तिरस्कार करते रहे हैं जिस शब्दों में वे बोलते हैं हम उस शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हम सभी का आदर करते हैं। इस तरह का व्यवहार करने वाले राजनीतिक दल हमारे दल के 29 विधायक से बात करना भी जरूरी नहीं समझे और उनके द्वारा खुद अलग चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया गया। महागठबंधन धर्म का पालन तेजस्वी यादव ने भी नहीं किया। आज हम 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और आगे आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने बूते कांग्रेस से बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मैदान में उम्मीदवार उतारेगी।
वही बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के बयान पर राजद नेता मनोज झा ने कहा कि भक्तचरण दास को ऐतिहासिक संदर्भ पता होनी चाहिए। राजद की महती भूमिका पता होनी चाहिए। बिहार की जमीनी हकीकत पता होनी और खुद अपने विधायकों का फीडबैक भी पता होनी चाहिए। वही इस दौरान राजद नेता मनोज झा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि ताश के पत्ते की तरह यह सरकार गिर जाएगी। 2 नबम्बर को मतगणना होने दिजिए इधर मतगणना होगी उधर ताश के पत्तों की तरह सरकार गिर जाएगी।