ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / गृह मंत्री के दौरे से महागठबंधन बेचैन, रविशंकर बोले- शाह को लालू-नीतीश से...

गृह मंत्री के दौरे से महागठबंधन बेचैन, रविशंकर बोले- शाह को लालू-नीतीश से पासपोर्ट लेने की जरूरत नहीं

22-Sep-2022 03:20 PM

PATNA : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल बिहार आ रहे हैं। 23 और 24 सितंबर को गृहमंत्री सीमांचल में मौजूद रहेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है। महागठबंधन के प्रमुख दल जेडीयू और आरजेडी लगातार इस बात को कह रहे हैं कि अमित शाह बिहार का माहौल खराब करने के लिए सीमांचल पहुंच रहे हैं। महागठबंधन के इन आरोपों का बीजेपी ने करारा जवाब दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि अमित शाह को बिहार आने के लिए लालू और नीतीश से पासपोर्ट लेने की जरूरत नहीं है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जेडीयू और आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से महागठबंधन के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। महागठबंधन के नेता सवाल पूछ रहे हैं कि अमित शाह क्यों आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह महागठबंधन के लोगों से पूछकर बिहार आएंगे। बिहार भारत का अभिन्न अंग है यहां गृहमंत्री क्या भारत का कोई भी नागरिक आ सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार आने के लिए अमित शाह को लालू और नीतीश से पासपोर्ट लेने की जरूरत नहीं है।


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश और लालू साथ आएं है तो सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए, भ्रष्टाचार पर समझौता कर दोनों एक दूसरे के साथ आए हैं। बिहार में जो विश्वासघात हुआ है उसे जनता के बीच जाकर बताएंगे। रविशंकर ने कहा कि बिहार की जनता के साथ साथ पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को 2024 में भी प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पिछले चुनावों से भी बड़ी विजय हासिल होगी। 2025 में बिहार की जनता पूर्ण बहुमत देकर बीजेपी की सरकार बनाने का काम करेगी, क्योंकि बिहार की जनता नीतीश कुमार के विश्वासघात से काफी दुखी है।