Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
12-Aug-2020 07:18 PM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग की खबरों को कांग्रेस ने अफवाह बताया है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वह बेबुनियाद है. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सीट बंटवारे पर कोई भी फैसला सहयोगी दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद होगा.
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सीट बंटवारे को लेकर जो खबरें चल रही हैं, उनमें कोई दम नहीं. जो लोग यह बता रहे हैं कि कांग्रेस से इतनी सीटों पर लड़ेगी, उनके पास इसका कोई आधार नहीं है. बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा है कि इस पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है. गठबंधन सीट बंटवारे पर कोई बात नहीं हुई है. उन्होंने आगे कहा कि इन अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें. सही वक्त आने पर कांग्रेस यह तय कर लेगी कि कौन कितनी सीट लड़ेगा और किस सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार होगा.
गोहिल ने अभी कहा है कि उनका पूरा फोकस इस वक्त अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करने पर है. उन्होंने राहुल गांधी से मांग की है कि स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया जाए. स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन का नाम तय हो ताकि चीजों के चयन और उम्मीदवारों के मामले में यह जमीनी सच्चाई को देखते हुए सही आकलन कर सकें.