ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका

Home / news / महागठबंधन में घमासान: भड़की कांग्रेस ने कहा- राजद ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया,...

महागठबंधन में घमासान: भड़की कांग्रेस ने कहा- राजद ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया, हम तारापुर में भी दे सकते हैं उम्मीदवार

03-Oct-2021 05:17 PM

PATNA : बिहार में दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान मच गया है. राजद पर भड़की कांग्रेस ने कहा है कि गठबंधन धर्म को नहीं निभाया गया है, अब कांग्रेस भी कुशेश्वरस्थान के साथ साथ तारापुर में भी उम्मीदवार दे सकती है. कांग्रेस ने कहा कि वह हर हाल में कुशेश्वरस्थान से चुनाव लड़ने जा रही है.


दरअसल बिहार में कुशेश्वरस्थान औऱ तारापुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में कुशेश्वरस्थान सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार दिया था तो तारापुर से राजद ने. हालांकि दोनों सीटों पर हार ही मिली थी. इन दोनों सीटों पर चुने गये जेडीयू विधायकों के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है. कांग्रेस को उम्मीद थी कि 2020 के विधानसभा चुनाव की तरह इस उप चुनाव में भी राजद उसके लिए ये सीट छोड़ेगी. लेकिन राजद ने आज तारापुर के साथ साथ कुशेश्वरस्थान से भी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है.


राजद के उम्मीदवारों के एलान के बाद कांग्रेस के वरीय नेता अशोक राम ने कहा कि उप चुनाव में राजद ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया. कुशेश्वरस्थान कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है. लेकिन राजद ने गठबंधन औऱ कांग्रेस की भावनाओं का ख्याल नहीं करते हुए वहां से चुनाव लडने का एलान कर दिया है. कांग्रेस नेतृत्व सभी संभावनाओं पर विचार कर रहा है.


तारापुर से उम्मीदवार दे सकती है कांग्रेस
गौरतलब है कि अशोक राम ही कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार थे. हालांकि चर्चा ये भी थी कि वे अपने बेटे को भी चुनाव लड़ा सकते हैं. अशोक राम कई दफे वहां से विधायक रह चुके हैं. ऐसे में राजद द्वारा उम्मीदवार घोषित कर दिये जाने के बाद उनका बौखलाना स्वभाविक लग रहा है. अशोक राम ने कहा कि जब उप चुनाव में गठबंधन टूट गया है तो कांग्रेस तारापुर से भी अपना उम्मीदवार दे सकती है.


वैसे राजद के सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली में लालू प्रसाद यादव ने ही कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास को बता दिया था कि इस दफे राजद खुद कुशेश्वरस्थान से चुनाव लड़ेगी. लालू यादव ने कांग्रेस को ये भी कहा था कि अगर वह भी चुनाव ल़ड़ना चाहती है तो लड़ ले.