Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
25-Sep-2019 12:05 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : उपचुनाव में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में महाभारत की स्थिति है। मांझी नाराज हैं तो सहनी ने आरजेडी का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है लेकिन इस घमासान के बीच तेजस्वी यादव दबे पांव दिल्ली निकल गए हैं।
दो दिनों के झारखंड दौरे से लौटे तेजस्वी यादव आज सुबह पटना से दिल्ली कूच कर गए। तेजस्वी की गैरमौजूदगी में आरजेडी के 2 उम्मीदवारों को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने घर पर बुलाकर पार्टी का सिंबल दे दिया। तेजस्वी उपचुनाव को लेकर यह कहते रहे कि सहयोगी दलों के साथ मिल बैठकर चर्चा होगी उसके बाद ही सीटों पर कोई फैसला होगा लेकिन मांझी को मुगालते में रखकर आरजेडी ने कांग्रेस के साथ सीट फाइनल कर ली।
तेजस्वी यादवों इस बात को भली-भांति जानते हैं कि आरजेडी उम्मीदवारों का नाम खुलने के साथ ही महागठबंधन में बवाल मचेगा, ऐसे में सहयोगी दलों का सामना करना उनके लिए आसान नहीं होगा। लिहाजा वह अचानक से दिल्ली निकल गए हैं।