ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / महागठबंधन को उजाड़ने का काम BJP ने किया, बोले तेजप्रताप..2024-25 में भाजपा का...

महागठबंधन को उजाड़ने का काम BJP ने किया, बोले तेजप्रताप..2024-25 में भाजपा का भी घर उजड़ जाएगा

08-Aug-2023 01:21 PM

By First Bihar

PATNA: वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने और उनकी सजा पर रोक लगाये जाने पर बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने खुशी जाहिर की। वही भाजपा पर एक बार फिर जमकर हमला बोला। 


तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो लोग दूसरे को घर से बाहर निकालता है। उन्हें बेदखल करता है उनका घोसला तोड़ता है। लेकिन एक दिन उसका भी घोसला टूट जाता है। यह पूरी तरिके से भाजपाइयों को मुंहतोड़ जवाब है कि किसी का घर नहीं उजाड़ना चाहिए। भाजपा ने महागठबंधन का घर भी उजाड़ने का काम किया है। 2024-2025 में उनका भी घर उजड़ जाएगा। 


पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस वालों का एक ही मकसद है। वो यह कि पूरे देश को हिन्दू राष्ट्र में तब्दिल कर दिया जाए जो नामूमकिन है। तेज प्रताप ने कहा कि यह एकता और भाईचारा का देश है। 


तेजप्रताप ने कहा कि यहां हिन्दू-मुस्लिम-सिख-इसाई आपस में हैं भाई-भाई। यह देश सभी का है लेकिन भाजपा और आरएसएस वाले सभी को लड़वाना चाहते हैं। देश को बर्बाद करना चाहते हैं। देश को दो टूकड़ों में बांटना चाहती हैं जो महागठबंधन कभी नहीं होने देगी। यह नामूमकिन है उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।