बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
25-Feb-2023 06:54 PM
By Tahsin Ali
PURNIA: पूर्णिया में शनिवार को महागठबंधन की रैली का एक इलाका रणक्षेत्र बन गया। रैली में शामिल होने आयी महिलाओं ने लाठी चलाना शुरू किया तो वहां भगदड़ मच गयी। महिलायें जिस डंडे में पार्टी का झंडा लगाकर लायी थी, उसे ही पुरूषों पर चलाना शुरू कर दिया।
पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में शनिवार को महागठबंधन की रैली हुई. रैली में सीमांचल ही नहीं बल्कि सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जैसे जिलों से लोगों को लाया गया था। रैली में महिलाओं के लिए अलग स्थान बनाया गया था लेकिन उस क्षेत्र में कई पुरूष घुस गये। कुछ देर बाद महिलाओं से बदतमीजी शुरू हो गयी। कुछ लोगों ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया।
महिलाओं ने इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगायी लेकिन पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं किया। कुछ देर बाद महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने जिन डंडों में पार्टियों के झंडे लगे थे, उन्हें निकाला औऱ पुरूषों पर चलाना शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ की स्थिति बन गयी। महिलाओं का रौद्र रूप देखकर तमाम पुरूष वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
महिलाओं ने मीडिया के सामने जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि क्या उन्हें दूर-दूर से बुला कर इसलिए लाया गया है कि उनके साथ बदतमीजी हो। एक महिला ने कहा कि मंच से गुंडागर्दी खत्म करने की बात हो रही है और रैली में ही गुंडागर्दी हो रही है। महिला ने कहा कि क्या ऐसे ही सरकार चलेगी?
#Watch पूर्णिया में महागठबंधन की रैली में महिलाओं के साथ बदसलूकी, नाराज महिलाओं ने जमकर चलायी लाठियां, कहा-गुंडाराज आ गया है. @SushilModi @BJP4Bihar @girirajsinghbjp @sanjayjaiswalMP @nityanandraibjp pic.twitter.com/6q69LuijF6
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 25, 2023