अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Dec-2022 06:17 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी ने महागठबंधन की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बेगूसराय के दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा दावा किया है। शाहनवाज हुसैने ने कहा है कि जिस तरह से सूर्य का उगना तय है उसी तरह से बिहार में कमल का खिलना सुनिश्चित है। गोपालगंज और कुढ़नी में 7 दल मिलकर लड़े बावजूद बीजेपी की शानदार जीत हुई। महागठबंधन अगर 15 दलों का भी होगा तब भी भारतीय जनता पार्टी उसे हराने में अकेले सक्षम है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि नीतीश कुमार और महागठबंधन चाहे जो भी कर ले आने वाले चुनाव में बिहार में कमल का खिलना तय है। उन्होंने कहा कि अभी तो 7 दलों का महागठबंधन है लेकिन अगर 15 दलों का भी महागठबंधन होता तब भी भारतीय जनता पार्टी उसे अकेले पराजित करने के लिए सक्षम है। क्वार्टर फाइनल में हमने गोपालगंज जीता। बिहार में नीतीश सरकार और मोकामा में छोटे सरकार निर्दलीय भी लड़ते तो मुकाबला उन्ही से होता। उस जीत का क्रेडिट ना जदयू ले सकता है ना राजद ले सकता है। वह कई बार विधायक बने तो बीजेपी के सहयोग से, हमने मजबूत लड़ाई लड़ी। क्वार्टर फाइनल में गोपालगंज जीते और सेमीफाइनल में कुढ़नी में जीते हैं। लोकसभा के फाइनल में बीजेपी 40 के 40 सीट पर जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि कुढ़नी के नतीजे से महागठबंधन की सारी हेकड़ी निकल गई है। बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन अब क्या हो गया। विधानसभा में भी महागठबंधन के विधायकों में हलचल है, सभी में अभी से ही डर समा गया है। राजनीति में 1 जोड़ 1 दो नहीं होता बल्कि एक-एक ग्यारह होता है। बीजेपी ने यह साबित कर दिया है और यहां की जनता लोकसभा में सभी बीजेपी को जिताने का काम करेगी। गुजरात में 56 इंच के छाती वाले को 156 सीट दी है बहुत बड़ी जीत है हिमाचल में सिर्फ एक पर्सेंट से हारे हैं। पहाड़ में जो परंपरा थी वह नहीं टूट पाए अब वहां कांग्रेसी अपने लड़ रही है। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव में और अगले साल 9 राज्यों में विधानसभा का चुनाव है। शाहनवाज ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर समेत सभी जगह बीजेपी शानदार जीत दर्ज करेगी।