अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Nov-2020 12:15 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद महागधबंधन की आज पटना में बैठक होगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए राबड़ी आवास पर महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायक और नेताओं का जुटान होने लगा है.
इस बैठक में महगठबंधन के हार की समीक्षा की जाएगी. बैठक में शामिल होने के लिए माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह समेत कई नेता पहुंचे हैं. बैठक में शामिल होने से पहले अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीद के अनुरुप प्रदर्शन नहीं किया है. इसकी समीक्षा की जाएगी. राबड़ी आवास पहुंचे अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रदर्शन के लिए पार्टी के हर नेता जिम्मेवार हैं और हम इसकी समीक्षा करेंगे.
वहीं बैठक से पहले माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने महागठबंध के हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रस 70 सीटें संभाल नहीं पाई. कांग्रेस का स्ट्राइक रेट जिस तरीके से खराब रहा उससे यह साफ होता है कांग्रेस की जगह पर उनकी कुछ सीटें वामदल और राजद को मिली होती तो हम ज्यादा सीट जीतते. बैठक में हार पर समीक्षा करेंगे.