ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

महागठबंधन के सभी मंत्रियों को उमेश कुशवाहा ने दी बधाई, कहा-नीतीश कुमार ने नेतृत्व में होगा बिहार में विकास

महागठबंधन के सभी मंत्रियों को उमेश कुशवाहा ने दी बधाई, कहा-नीतीश कुमार ने नेतृत्व में होगा बिहार में विकास

16-Aug-2022 07:28 PM

PATNA: बिहार में नई कैबिनेट का विस्तार हो गया। महागठबंधन के कुल 31 मंत्रियों ने मंगलवार को पद और गोपनियता की शपथ ली। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महागठबंधन के सभी मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। कहा कि नई ताकत, नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए तेवर के साथ लोगों के अधिकारों की रक्षा करते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए जायेंगे।


जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि महागठबंधन की नई सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काफी बेहतर काम करेगी महागठबंधन के मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।


प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल में समाज के सभी वर्गों को स्थान दिया है, साथ ही इसमें क्षेत्रीय संतुलन का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि महागठबंधन की इस सरकार में सामाजिक न्याय की धारा और ज्यादा मजबूत होगी। साथ ही सरकार विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगी।


उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ समावेशी विकास की नीति पर चलते हुए विकास के कई नये आयाम स्थापित करने की असाधारण उपलब्धि हासिल की है। इस क्रम में सभी बिहारवासियों को चाहे वो जिस किसी क्षेत्र, जाति, वर्ग, धर्म या लिंग के हों, उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्राप्त हुए हैं। अब हम सभी नई ताकत, नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए तेवर के साथ लोगों के अधिकारों की रक्षा एवं साम्प्रदायिक शक्तियों का और दृढ़ता से मुकाबला करेंगे।