IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
14-Jan-2020 09:14 AM
By Neeraj Kumar
PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर लालू राबड़ी आवास पर भले ही चूड़ा दही भोज का आयोजन नहीं हो रहा हो लेकिन कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन के दिग्गजों का जुटान होगा। 15 जनवरी को सदाकत आश्रम में चूड़ा दही भोज का आयोजन कांग्रेस की तरफ से किया गया है जिसमें महागठबंधन के सभी नेताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल मकर संक्रांति भोज में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम ही पटना पहुंच चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को न्योता भेजा जा चुका है। एनडीए के दही चूड़ा भोज को देखते हुए महागठबंधन भी मकर संक्रांति पर एकजुटता दिखाएगा। कांग्रेस ने इसके अलावा वामदलों से सीपीआई, सीपीआई, माले और एनसीपी के नेताओं को भी आमंत्रित किया है।
मकर सक्रांति के मौके पर जुड़ा नहीं भोज का आयोजन लगातार राजनीतिक गलियारों में चल रहा है कांग्रेस के विधायक अवधेश कुमार सिंह के आवास पर आज भोज का आयोजन किया गया है जहां कांग्रेस के अलावे महागठबंधन के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह अपने आवास पर आज मकर संक्रांति भोज का आयोजन कर रहे हैं।