ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / महागठबंधन का 7 अगस्त को प्रतिरोध मार्च, एक साथ सड़कों पर उतरेंगे आरजेडी...

महागठबंधन का 7 अगस्त को प्रतिरोध मार्च, एक साथ सड़कों पर उतरेंगे आरजेडी और कांग्रेस नेता

01-Aug-2022 02:30 PM

PATNA : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रहते हैं. अग्निपथ योजना और बढ़ती महंगाई समेत कई मुद्दों पर तेजस्वी खुलकर अपनी बात रखते हैं. अब महागठबंधन की ओर से 7 अगस्त को हर जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च करने का ऐलान किया गया है. इसके लिए पर्चा जारी किया गया है, जिसमें नेता तेजस्वी यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी की फोटो के साथ ही लेफ्ट के नेताओं की तस्वीर है. खास बात है कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी नजर आ रही है.


राष्ट्रीय जनता पार्टी और लेफ्ट के साथ कांग्रेस एकजुट होकर आंदोलन में करेगी. अभी तक कांग्रेस अपना अलग आंदोलन चला रही थी. कुछ माह पहले जब महागठबंधन प्रतिनिधियों की बैठक पटना के बापू सभागार में हुई थी, उस समय भी कांग्रेस की भागीदारी इसमें नहीं थी. ऐसे में अब जब कांग्रेस और आरजेडी के शीर्ष नेताओं पर सीबीआई और ईडी की दबिश तेज है, तब यह एकजुटता फिर से देखने को मिल रही है.


आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि महागठबंधन पूरे राज्य में जन सारोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रतिरोध मार्च का आयोजन करेगा. सभी जिला मुख्यालयों पर होने वाला प्रतिरोध मार्च ऐतिहासिक होगा. इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे. कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी जिलों में महागठबंधन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. निचली इकाइयों से लेकर प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से और दल के स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है.


बात दें कि महागठबंधन की ओर से बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करे, कृषि कार्य के लिए चौबीस घंटे फ्री बिजली उपलब्ध करायी जाए, जीएसटी वापस ली जाए और महंगाई पर रोक लगायी जाए, किसानों को पांच लाख तक का लोन माफ हो, अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू की जाए, रिक्त पड़े पदों पर अविलंब बहाली हो और मनरेगा लूट पर रोक लगायी जाए समेत कई मुद्दों को लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा.