Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी
22-Jun-2022 12:56 PM
PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राबड़ी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में आग लगाने का काम किया है और इसके लिए देश के युवा उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। जनता ने उन्हें सरकार चलाने के लिए सत्ता सौंपा है लेकिन वे देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राबड़ी देवी आज महागठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए बिहार विधानसभा पहुंची थीं।
दरअसल, अग्निपथ योजना के खिलाफ आज महागठबंधन की तरफ से राजभवन मार्च का आयोजन किया गया था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सभी विधायक और विधान पार्षद इस मार्च में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी विधानसभा से राजभवन तक अग्निपथ योजना के खिलाफ मार्च किया। इस दौरान राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राबड़ी देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने जान बुझकर देश को अग्निपथ की आग में झोंकने का काम किया है।
इधर, तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने युवाओं को हर साल दो लाख रोजगार देने का वादा किया था लेकिन रोजगार देने के बजाए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार को हर हाल में अनिपथ स्कीम को वापस लेना पड़ेगा। इस दौरान तेजस्वी ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के चुप्पी साधने पर भी सवाल उठाए।